Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर- उज्जैन संभाग में बंटेगा फसल बीमा का 2958 करोड़

इंदौर- उज्जैन संभाग में बंटेगा फसल बीमा का 2958 करोड़
भोपाल। मध्य प्रदेश में खरीफ 2019 में हुए फसल नुकसान के लिए इंदौर-उज्जैन के बीमित किसानों को 2957.96 करोड़ की राशि बांटी जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 6 सितम्बर 2020 को किसानों के खातों में डाली जाएगी।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के 20 लाख से अधिक किसानों के खातों में खरीफ 2019 का बीमा दावा 4614 करोड़ 13 लाख का भुगतान करने की घोषणा की है।

खरीफ 2019 में भी अत्यधिक वर्षा, कीट व्याधि के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था, जिसका दावा भुगतान अब किया जाएगा। इन्दौर-उज्जैन संभाग के तहत आने वाले जिलों में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नीमच के 76 हजार 429 किसानों को 213 करोड़ 10 लाख,

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंदसौर के 1 लाख 34 हजार 409 किसानों को 381 करोड़ 60 लाख,

रतलाम के 1 लाख 259 किसानों को 282 करोड़ 80 लाख,

इंदौर के 88 हजार 700 किसानों को 150 करोड़ 44 लाख,

उज्जैन के 1 लाख 44 हजार 123 किसानों को 868 करोड़,

देवास के 50 हजार 890 किसानों को 185 करोड़,

आगर मालवा के 53 हजार 328 किसानों को 93 करोड़ 60 लाख,

शाजापुर के 67 हजार 112 किसानों को 410 करोड़ ,

धार के 1 लाख 5 हजार 161 किसानों को 195 करोड़ 47 लाख,

अलिराजपुर के 5 हजार 46 किसानों को 38 लाख,

बड़वानी के 67 हजार 878 किसानों को 10 करोड़ 91 लाख,

बुरहानपुर के 6 हजार 602 किसानों को 4 करोड़ 3 लाख,

झाबुआ के 38 हजार 148 किसानों को 11 करोड़ 78 लाख,

खंडवा के 55 हजार 553 किसानों को 32 करोड़ 64 लाख एवं

खरगोन जिले 1 लाख 43 हजार 327 किसानों को 118 करोड़ 22 लाख  रुपये का दावा भुगतान किया जाएगा।