राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर में पशु केसीसी लक्ष्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

09 जुलाई 2026, शाजापुरशाजापुर में पशु केसीसी लक्ष्यों की समीक्षा बैठक संपन्न – जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले के निर्देशन में जिला पंचायत सभागार शाजापुर में आज पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले के चारों विकासखण्डों जिनमें शाजापुर, कालापीपल, शुजालपुर एवं मोहन बड़ोदिया के पशु चिकित्सा अधिकारियों की पशु किसान क्रेडिट कार्ड (पशु केसीसी) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले ने बैठक में विकासखंडवार पशु केसीसी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र पशुपालकों के पशु केसीसी प्रकरण तैयार कर संबंधित बैंकों में समयबद्ध रूप से जमा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बैंक स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वास्कले ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सप्ताह तक पशु केसीसी प्रकरणों को लक्ष्य के अनुरूप संबंधित बैंकों में जमा कर उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र पशुपालकों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक डॉ. प्रशांत महाडिक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश सिंघल सहित जिले के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture