Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित

26 मई 2026, शिवपुरी: शिवपुरी में कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज की अध्यक्षता में गत दिवस खरीफ 2026 की तैयारी एवं रबी 2025-26 को लेकर कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, मार्कफेड, बीज निगम विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

सीईओ जिला पंचायत द्वारा  किसानों को खरीफ सीजन हेतु समय पर खाद, बीज एवं कृषि आदान उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिला विपणन अधिकारी को उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कृषि विभाग को खरीफ 2026 में बोनी की जाने वाली फसलों के रकबा एवं बीज उपलब्धता तथा उत्पादन से संबंधित अग्रिम तैयारी, किसान पंजीयन, एवं ई-विकास प्रणाली तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।

उद्यानिकी विभाग को उद्यानिकी फसलों के रकबे में वृद्धि एवं सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण अभियान एवं जिले में संचालित गौशालाओं पर चर्चा मत्स्य विभाग को मत्स्य उत्पादन बढ़ाने एवं जिले में लीज पर तालाबों की स्थिति और मत्स्य पालन करने वाले कृषकों के के.सी.सी लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।कृषि अभियांत्रिकी विभाग को नरवाई प्रबंधन अंतर्गत कृषि यंत्रों सुपर सीडर, हैप्पी सीडर अनुदान पर वितरण के निर्देश दिए गए। वहीं मार्कफेड एवं बीज निगम को गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा खरीफ 2026 की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें