Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दानेदार सुपर फॉस्फेट से प्रतिबंध हटा

भोपाल। प्रदेश में दानेदार सुपर फॉस्फेट के विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब यह सहकारी एवं निजी दोनो क्षेत्रों के माध्यम से विक्रय किया जा सकेगा।
उक्त आशय का आदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय म.प्र. शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय होगा कि उर्वरक व्यवसाय में संलग्न निजी क्षेत्र द्वारा लम्बे समय से दानेदार सिंगल सुपर फास्फेट के विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की जा रही थी।