Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशु बीमा दावों का शीघ्र निराकरण करें- श्री सिंह

04 फ़रवरी 2025, भोपाल: पशु बीमा दावों का शीघ्र निराकरण करें- श्री सिंह – संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने कहा है कि पशु बीमा दावों का शीघ्र निराकरण  करें। संभागायुक्त  श्री सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने कृषि, सहकारिता, मार्कफेड एवं खाद्य विभाग को सोयाबीन उपार्जन, उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा निर्देश दिए गए कि सतत समीक्षा कर निर्धारित समय पर कृषकों को सोयाबीन एवं धान खरीदी का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि सोयाबीन एवं धान खरीदी की सतत समीक्षा कर प्रगति की जानकारी भी अपडेट करें।

बैठक में समय-सीमा अंकित पत्रों का निराकरण करने तथा आगामी बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में संयुक्त कमिश्नर श्री विनोद यादव, राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com