Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की अपील

28 अप्रैल 2022, इंदौर । उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की अपील – किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक ने सभी कृषक बंधुओं  आवश्यकता के अनुसार यूरिया एवं डीएपी खाद का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। आगामी खरीफ मौसम के दृष्टिगत कृषकों की आवश्यकता के लिए यूरिया, डी.ए.पी., सुपर, एवं एन. पी. के. आदि उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण किया जा रहा है।

उर्वरकों की लगातार रैक जिलों में लग रही है एवं समस्त सेवा सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास इन उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण है। कृषक भाईयों से आग्रह है कि खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसलों के लिए आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का अग्रिम उठाव करें जिससे पिछले वर्ष की भांति कृषकों को बाद में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

महत्वपूर्ण खबर: प्रदेश का गेहूँ निर्यात अधिकाधिक देशों तक हो

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile