ग्वालियर जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का विशेष अभियान शुरू, 20 मई तक चलेगा पंजीयन कार्य
14 मई 2026, ग्वालियर: ग्वालियर जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का विशेष अभियान शुरू, 20 मई तक चलेगा पंजीयन कार्य – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कृषि भूमि के मालिक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को ग्राम स्यावरी, उदयपुर, डांग गुठीना, गिरगांव, महरोली, डबका, जेबरा, कुलैथ व जिगसौली सहित जिले के अन्य ग्रामों में विशेष शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का काम किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान के माध्यम से शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में यह अभियान 20 मई तक चलेगा। इसके तहत सभी भूधारी किसानों का पंजीयन कर उनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। साथ ही किसानों की सभी कृषि भूमियों को आईडी से जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को यह भी निर्देश दिए हैं कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के एफआरए पट्टाधारी किसानों की फार्मर आईडी बनाना भी सुनिश्चित करें।
फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की भूमि संबंधी जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगी। इससे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल एवं एमपीएफआर पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर प्रगति की समीक्षा होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

