Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना में खाद संकट से राहत: 2675 मीट्रिक टन यूरिया किसानों के लिए पहुंचा, 4 दिसंबर से वितरण शुरू  

05 दिसंबर 2025, गुना: गुना में खाद संकट से राहत: 2675 मीट्रिक टन यूरिया किसानों के लिए पहुंचा, 4 दिसंबर से वितरण शुरू – मध्यप्रदेश के गुना जिले में किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर आज 2675 मीट्रिक टन खाद गुना पहुँच चुकी है। यह पूरी खेप केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित सहयोग से उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को देखते हुए आवश्यकतानुसार सहायता डेस्क, पानी और पंडाल आदि की व्यवस्था भी की गई है।

कृषकों के लिए आज 2675 मीट्रिक टन यूरिया का रेक गुना पहुँचा है। खाद की यह खेप अब जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में किसानों तक सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुँचाई जा रही है, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा या कठिनाई न हो।

4 दिसंबर से होगा सुचारु वितरण, 71 सोसायटियों को 1778 मीट्रिक टन खाद

जिला प्रशासन ने वितरण के लिए पूरी व्यवस्था तैयार कर ली है जिसके तहत 1778 मीट्रिक टन यूरिया 4 दिसंबर से 71 प्राथमिक कृषि साख सोसायटियों के माध्यम से किसानों को वितरित होगा और शेष मात्रा का वितरण निजी अधिकृत डीलरों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि किसी किसान को प्रतीक्षा न करनी पड़े। इसके अतिरिक्त एनएफएल से प्राप्त खाद भी लगातार डबल लॉक केंद्रों में पहुँच रही है, जिससे किसानों को तीनों माध्यम समिति, डबल लॉक केंद्र और निजी दुकानों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें