Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों ने किया सोयाबीन फसलों का निरीक्षण

07 अगस्त 2023, देपालपुर(शैलेष ठाकुर, देपालपुर): कृषि वैज्ञानिकों ने किया सोयाबीन फसलों का निरीक्षण – भाकृअप – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान , इंदौर के कृषि वैज्ञानिक डॉ श्री बी. यू. दुपारे एवं डॉ श्री विनीत कुमार द्वारा गत दिनों ग्राम काकवा,शाहपुरा और बिरगोदा में सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया गया।

ग्राम काकवा के उन्नत किसान श्री नरेंद्र पंवार ने कृषक जगत को बताया कि मेरे खेत में सोयाबीन की 7 प्रजातियां लगाई है। इनमें एनआरसी की 150,142,181,आरवीएस की 2024,2018,1135 और जे एस 2172 शामिल है।वहीं ग्राम बिरगोदा के उन्नत किसान श्री मनोहर गौड़ ने कहा कि अपने खेत में सोयाबीन किस्म एनआरसी की 127,142, आरवीएस 1135 और जे एस 2172 किस्म लगाई है। जबकि शाहपुरा के उन्नत किसान श्री लाखन गेहलोत ने अपने खेत में एनआरसी की 150,152,142,165,आरवीएस की 2309,2303, केडीएस की फुले दुर्वा किस्म लगाई है ।

श्री दुपारे ने कृषक जगत को बताया विशेषतः हम एनआरसी 142 किस्म का निरीक्षण करने आये थे। दूसरी प्रजातियों की अपेक्षा यह किस्म काफी अच्छी अवस्था में दिखाई दी। किसानों की फसल अच्छी है। फूल आने की अवस्था चल रही है। हालाँकि, बारिश के कारण किसानों को खरपतवार नियंत्रण के लिए डोरे चलाने का समय नहीं मिला है। किन्हीं खेतों में तंबाकू की इल्ली नजर आई है, जिसके लिए किसान अब कीटनाशक का उपयोग कर रहे हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें