Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले में खरीफ ऋण वितरण की उल्लेखनीय उपलब्धि

मात्र 10 दिनों में 42 हजार से अधिक किसानों को मिला 460 करोड़ का फसल ऋण

14 अप्रैल 2026, धार: धार जिले में खरीफ ऋण वितरण की उल्लेखनीय उपलब्धि – धार जिले के किसानों के लिए खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत अत्यंत उत्साहजनक रही है। शासन की मंशा अनुसार किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि कार्यों के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, धार से संबद्ध 94 सहकारी समितियों ने सक्रिय भूमिका निभाई है। सीजन के प्रथम 10 दिनों के भीतर ही जिले के 42,335 किसान सदस्यों को 460 करोड़ रुपये के केसीसी (KCC) फसल ऋण से लाभान्वित किया जा चुका है।

प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी कि खरीफ सीजन की अवधि (1 अप्रैल से 30 सितंबर) के प्रारंभ होते ही किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता में रखा गया है। बैंक एवं संस्था के कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में भी समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके फलस्वरूप जिले के वार्षिक ऋण वितरण लक्ष्य का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा महज 10 दिनों में वितरित कर दिया गया है। *कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को प्रोत्साहन* जिले में प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक किसान सहकारी  सोसाइटियों के माध्यम से लगभग 1000 से 1100 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त करते हैं। यह ऋण न केवल फसल की बुआई, खाद और बीज के लिए उपलब्ध है, बल्कि पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी  प्रदान किया जा रहा है।

किसानों से अपील-  बैंक प्रशासन ने कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी संबंधित संस्था में आवेदन कर आवश्यकतानुसार नवीन ऋण प्राप्त करें। साथ ही, उन किसानों से भी अनुरोध किया गया है जिन्होंने गत वर्ष का ऋण जमा नहीं किया है वह तत्काल बकाया राशि जमा कर नवीन ऋण हेतु पात्रता प्राप्त करें ताकि शासन की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें