राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को राहत: गेहूं उपार्जन की लिमिट बढ़ाई, अब रोजाना होगी 1500 क्विंटल खरीदी

15 अप्रैल 2026, भोपाल: किसानों को राहत: गेहूं उपार्जन की लिमिट बढ़ाई, अब रोजाना होगी 1500 क्विंटल खरीदी – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, जो 05 मई 2026 तक चलेगा। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 240 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गए है।

जिला उपार्जन प्रभारी आकाश चंदेल ने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेंहू खरीदी की प्रतिदिन की लिमिट 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी गई है, यानि पहले जहां एक दिन में एक उपार्जन केंद्र पर अधिकतम 1000 क्विंटल गेंहू की खरीदी हो रही थी, अब बढ़कर 1500 क्विंटल प्रतिदिन कर दी गई है। इस निर्णय से किसानों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार किसानों से गेहूं उपार्जन कार्य सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुकवार) प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक किया जा रहा है। कृषक तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाती है।

उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारी कर रहे भ्रमण

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रो पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारी निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियो ने मंडी स्थित रूपा वेयरहाउस, मां रेवा वेयरहाउस, हरिहरानंद वेयर हाउस और गोंडीगुराड़िया स्थित चौहान वेयरहाउस सहित अनेक उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया और उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements