Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए राहत: उन्नत और संकर बीज पर मिलेगी सब्सिडी, यूपी सरकार ने करोड़ों रुपये मंजूर किए  

16 अप्रैल 2026, भोपाल: किसानों के लिए राहत: उन्नत और संकर बीज पर मिलेगी सब्सिडी, यूपी सरकार ने करोड़ों रुपये मंजूर किए – उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीज योजनाओं के तहत बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। इस फैसले का मकसद किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना और फसल उत्पादन बढ़ाना है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीज भंडारण और संबंधित व्यवस्थाओं पर 4 अरब 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही, प्रमाणित बीजों के वितरण पर किसानों को सब्सिडी देने के लिए 2 अरब रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

सरकार ने खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए संकर (हाइब्रिड) बीजों के उपयोग को भी प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। इसके तहत किसानों को संकर बीजों पर सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, बीजों के सुरक्षित भंडारण के लिए बोरियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अलावा कपास और अन्य फसलों के बीजों की लागत और संबंधित खर्चों के लिए भी अलग से धनराशि स्वीकृत की गई है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को न सिर्फ सस्ते और बेहतर बीज मिलेंगे, बल्कि उनकी पैदावार और आय में भी सुधार होगा। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture