Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिलेट्स साहित्य का विमोचन  

17 जनवरी 2023,  छिंदवाड़ा । मिलेट्स साहित्य का विमोचन – अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के में तैयार कैलेंडर एवं डायरी का विमोचन कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया। जिले में कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। मिलेट्स फसलों की अंतरराष्ट्रीय मांग एवं पौष्टिक गुणों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मिलेट्स फसलों को देश में बढ़ावा दिया जा रहा है।

विमोचन अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायण, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय पराडक़र, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: देवास जिले के किसान ने खेत में बनवाया तालाब

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile