Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती: 12 अभ्यर्थी पात्रता जांच की विचारित सूची में शामिल

13 मई 2026, जयपुर: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती: 12 अभ्यर्थी पात्रता जांच की विचारित सूची में शामिल – राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (प्लांट पैथोलॉजी) कृषि विभाग भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी कर दी गई है। आयोग सचिव ने बताया कि भर्ती परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 तथा द्वितीय प्रश्न पत्र का आयोजन 16 अक्टूबर 2025 को किया गया था। परीक्षा परिणाम के आधार पर 12 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु विचारित सूची में शामिल किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। इसे अंतिम चयन अथवा वरीयता सूची नहीं माना जाएगा। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

16 से 22 मई तक भरना होगा विस्तृत आवेदन पत्र

विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल सभी अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर “माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ” विकल्प के जरिए विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 16 मई से 22 मई 2026 रात 11:59 बजे तक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आयोग ने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र एवं दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग यानी कृषि विभाग द्वारा ही की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसकी दो प्रतियां प्रिंट कर सुरक्षित रखनी होंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थिता हो सकती है रद्द

कृषि विभाग द्वारा निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों तथा स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सूचना संबंधित विभाग द्वारा ही दी जाएगी। आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना जारी नहीं की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों एवं नियमों के अनुसार की जाएगी तथा सभी शर्तें पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture