Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर पंजीयन प्रारम्भ, उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लें

19 मई 2026, देवास: एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर पंजीयन प्रारम्भ, उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लें – उपसंचालक उद्यान ने बताया कि वर्ष 2026-27 में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ड्रिप, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस, पॉली हाउस एवं आम, अमरूद, नींबू, संतरा आदि के नवीन बगीचों की स्थापना आदि का लाभ लेने के लिए एमपीएफएसटीएस (MPFSTS) पोर्टल पर कृषक पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।

 नवीन पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नक़ल, पासपोर्ट साइज फोटो, एसटी एवं एससी कृषकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। उन्‍होंने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अतिशीघ्र पंजीयन कराए। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालय उपसंचालक उद्यान (बालगढ़ रोड़) देवास पर संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile