Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य कृषकों का पंजीयन एनएफडीपी पोर्टल पर प्रारंभ

02 अक्टूबर 2024, दतिया: मत्स्य कृषकों का पंजीयन एनएफडीपी पोर्टल पर प्रारंभ – सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेश कुमार पाठक ने बताया कि भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य  पालकों , मछुआ समूह एवं मत्स्य सहकारी समिति के सदस्यों, मत्स्य विक्रेताओं एवं मत्स्य उद्यमियों के लिए नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म (NFDP) तैयार किया गया है। पोर्टल पर मत्स्य व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों का पंजीयन किया जाना है।

नेशनल फिशरीज डिजीटल पोर्टल (NFDP) पर पंजीयन स्वयं के मोबाइल फोन अथवा किसी भी कियोस्क सेंटर कम्प्यूटर सेवा केन्द्र से कराए जा सकते हैं। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, खाता नम्बर एवं स्वयं का मोबाइल नंबर तथा मोबाइल नम्बर आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीयन के लिए लिंक पर जाए तथा व्यक्तिगत पंजीयन के लिए अप्लाई अस इन इंडिविजुअल एवं सहकारी समिति, मछुआ समूह के लिए अप्लाई आगेनाइजेशन का चयन कर सकते हैं।

पंजीयन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए मत्स्य निरीक्षक दतिया/भाण्डेर श्री गोविंद प्रसाद शर्मा मोबाइल नम्बर 7974879994, मत्स्य निरीक्षक सेवढा श्री रविन्द्र कुमार रावत मोवाइल नम्वर 3940602796 एवं सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेश कुमार पाठक मोवाइल नम्बर 9926257169 लाला के ताल के पास गुलाब बाग दतिया से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com