Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा जिले में रबी उपार्जन हेतु पंजीयन 6 फरवरी से

02 फरवरी 2023, आगर मालवा: आगर मालवा जिले में रबी उपार्जन हेतु पंजीयन 6 फरवरी से – आगर मालवा जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2023-24 के किसान पंजीयन 06 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किये जाएंगे। जिसके लिए जिले में 35 पंजीयन केन्द्र सहकारी एवं विपणन समितियों के बनाये गये है एवं ग्राम पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र एवं एमपी किसान ऐप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। साथ ही एमपी ऑनलाईन कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर जाकर सशुल्क 50 रूपये शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करवा सकते हैं ।

पंजीयन के लिए आधार की अनिवार्यता रखी गई है। पंजीयन सेंटर पर आधार के माध्यम से ओटीपी या बॉयोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही किसान पंजीयन करवा सकेंगे। सिकमी, बटाइदार, कोटवार एवं वनपट्टाधारी किसान पंजीयन केवल सहकारी समिति एवं विपणन समिति पर जाकर करवा सकेंगे । किसान पंजीयन करवाते समय या करवाने के बाद अपने बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक अनिवार्य रूप से करवाएं , शासन निर्देशानुसार एनपीसीआई लिंक खाते में ही आधार से भुगतान किया जाएगा, ताकि संबंधित किसान को अपनी फसल बेचने के पश्चात भुगतान में देरी न हो।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें