Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

’कपास किसान’ एप से होगा कपास बिक्री हेतु पंजीकरण

29 अगस्त 2025, खरगोन: ’कपास किसान’ एप से होगा कपास बिक्री हेतु पंजीकरण –  भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) द्वारा कपास किसानों की सुविधा के लिए ’कपास किसान’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की  गई  है। जिसके माध्यम से किसान कपास मौसम 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के अंतर्गत आधार आधारित स्वयं पूर्व-पंजीकरण कर कपास विक्रय कर सकेंगे। ’कपास किसान’ एप 30 अगस्त 2025 से गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल प्व्ै पर उपलब्ध है। स्व-पंजीकरण की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से प्रारंभ होकर 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। किसान कपास मोबाइल एप के माध्यम से पात्र किसान कृषि उपज मंडी केन्द्र में स्लॉट बुकिंग भी कर सकते हैं।  

किसानों से अनुरोध किया गया है कि पंजीकरण के लिए वे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इसके लिए वैध भूमि अभिलेख, जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित हों। कपास फसल की बुवाई क्षेत्र से संबंधित अभिलेख, जो स्थानीय राजस्व विभाग/कृषि विभाग/कृषि विस्तार विभाग द्वारा प्रमाणित हो। मान्य आधार कार्ड, जिसमें मोबाइल नंबर अपडेट हो एवं बैंक खाते से आधार सीडिंग की गई हो।        

सभी पात्र कपास किसान आगामी कपास मौसम 2025-26 में एमएसपी योजना का लाभ उठाने के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण समय पर पूर्ण करें। अधिक जानकारी के लिए किसान निकटतम कपास खरीद केंद्र कृषि उपज मंडी समिति से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com