Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के संबंध में संपूर्ण जिले में सर्वे प्रारंभ

31 जनवरी 2023, मंदसौर: असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के संबंध में संपूर्ण जिले में सर्वे प्रारंभ – असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है। उसके लिए राजस्व विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जमीनी स्तर पर सर्वे कार्य में लगे हुए हैं। किसानों की फसलों को नुकसानी के आंकलन का काम राजस्व विभाग ने शुरू कर दिया है।

कलेक्टर श्री गौतम सिंह के निर्देश पर सीतामऊ, गरोठ, मल्हारगढ़, मंदसौर राजस्व विभाग के सभी अधिकारी अपने अधिनस्त क्षेत्रो में जाकर सर्वे कर रहे है। राजस्व विभाग की टीम बारिश से प्रभावित खेतो पर जाकर फसलों की नुकसानी का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। प्रशासन के प्रयास है की जल्द से जल्द किसानों की नुकसानी का आंकलन कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाए। जिससे प्रभावित किसानों को समय पर राहत दी जा सके।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें