दतिया जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी
26 अगस्त 2026, इंदौर: दतिया जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन , ग्वालियर , चंबल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 26 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -10 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -६ % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पूर्वी मप्र के निवाड़ी जिले के ओरछा में सर्वाधिक 155.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि निवाड़ी में 110.0 बालाघाट जिले के लालबर्रा में 84.2 , छतरपुर जिले के गौरिहार में 69.0 ,पन्ना जिले के अजयगढ़ में 65.5 और छतरपुर जिले के लवकुशनगर में 65.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। इसी तरह पश्चिमी मप्र में राजगढ़ जिले के जीरापुर में 113.0 , नीमच जिले के जावद में 95.0 , मंदसौर में 90.0 , मंदसौर जिले के धुंधड़का में 77.0 , रतलाम जिले के जावरा में 76.0 तथा आगरमालवा जिले के नलखेड़ा में 68.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब दक्षिण उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे उत्तर -पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी विस्तृत है। मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब जम्मू , देहरादून, शाहजहांपुर, दक्षिण उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र , रांची, दीघा से होकर गुजर रही है तथा वहां से दक्षिण – पूर्व दिशा में उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जाती है। एक ट्रफ , दक्षिण उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से पूर्वी मप्र ,छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। तीन ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम -मध्य से उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश – दक्षिण ओडिशा तट तथा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र एवं आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने दतिया जिले में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, ग्वालियर , भिंड , रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विदशा, रायसेन, उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , श्यो पुरकलां, सतना, सिवनी , पन्ना , दमोह, सागर और मैहर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात / झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कुछ /अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

