Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बलराम तालाब योजना से तीन फसल ले रहे रवि  

06 जनवरी 2023, देवास: बलराम तालाब योजना से तीन फसल ले रहे रवि – सरकारी योजनाओं का यदि ईमानदारी से पालन किया जाए तो न केवल प्रगति होती है , बल्कि आमदनी भी बढ़ती है। ग्राम पंचायत बेहरी तहसील बागली जिला देवास के कृषक श्री रवि पिता हरि नारायण ने बलराम तालाब योजना का लाभ लिया। जिसका नतीजा यह रहा कि अब वे वर्ष में तीन फसलें लेने लगे हैं।

रवि के पास 2 हेक्टर भूमि है। पानी का सीमित साधन होने से पूरा खेत सिंचित नहीं हो पाता था। जिससे खेत में उत्‍पादन कम मात्रा में प्राप्त होता था। इन्हें कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला के माध्यम से कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्‍त हुई।इसके बाद रवि ने कृषि विभाग से संपर्क कर बलराम तालाब योजना का लाभ लेकर तालाब खुदवाया। जिसमें कृषि विभाग से 80 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त हुआ। अब पहले से उनके खेत में जो फसल बोई गई थी, उसका उत्पादन अतिरिक्त बनने लगा एवं पूरी जमीन सिंचित हो गई है। कृषक रवि कहते है कि एक से दो फसल की जगह तीन-तीन फसल करने लगा हूं। इस योजना के लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें