रतलाम : जैविक हाट बाजार में 34 हज़ार से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ
30 जून 2026, रतलाम: रतलाम : जैविक हाट बाजार में 34 हज़ार से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ – रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 15000 रुपये का विक्रय किया गया। श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध, श्री दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी द्वारा शहद 3820 रुपए का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 13000 रुपये का, श्री तेजराम सांखला द्वारा जैविक सब्जियां 1500 रुपये का, श्री प्रवीण पाटिल रतलाम द्वारा 820 रुपये का एवं श्री नंदकिशोर पटेल लुनेरा द्वारा जैविक गेहूं का विक्रय किया गया ।जैविक हाट बाजार में कुल 34540 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

