राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम: अब किसान घर बैठे ले सकेंगे खाद का ई-टोकन, तीन दिन रहेगा वैध

15 अप्रैल 2026, रतलामरतलाम: अब किसान घर बैठे ले सकेंगे खाद का ई-टोकन, तीन दिन रहेगा वैध – उप संचालक कृषि श्री आर.के.सिंह ने बताया कि ई विकास प्रणाली के तहत अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ई टोकन बुक कर सकेगें। इस टोकन के जरिए किसान को चुने गये विकल्प के स्थान पर खाद तुरंत मिलेगी।सहकारी समितियों के सदस्यों को समिति से खाद का वितरण होगा,  वहीं  जो किसान समिति सदस्य नहीं है उन्हें भी टोकन जारी होगा। इसी टोकन के जरिए निजी दुकानदार एवं नगद विक्रय केन्द्र से खाद तुरंत मिलेगी।

 कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा खाद वितरण की पारदर्शी व्यवस्था के संबंध में सभी समितियों/ खाद विक्रेताओं एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये गये है। 01 अप्रैल से जिले में खाद का शत प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के जरिए ही किया जाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। अभी 50 प्रतिशत, बाद में बची खाद मिलेगी।  खरीफ सीजन के लिए किसानों को रकबे के अनुसार निर्धारित मात्रा का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। फिर बचा हुआ हिस्सा आने वाले महीनों में इसी तरह ई-टोकन के जरिए मिलेगा।  किसान अपने  मोबाइल  फोन से पोर्टल पर टोकन जनरेट करेंगे। समिति सदस्यों को संबंधित समिति के स्टॉक की जानकारी के साथ उन्हें मिलने वाली निर्धारित मात्रा का 50 प्रतिशत आवंटन जारी होगा। इस टोकन को दिखाते ही उन्हें खाद मिलेगा। वहीं गैर सदस्यों को नजदीकी निजी क्षेत्र की दुकान की जानकारी उपलब्‍ध होने के साथ निर्धारित मात्रा अंकित वाला टोकन मिलेगा।

सभी को मिलेगी खाद, पोर्टल पर  मिलेगा विकल्प –   समिति के सदस्य, गैर सदस्य, बटाईदार, सिकमी वाले या किसी ट्रस्ट या मंदिर को दान में मिली जमीन पर किसानी करने वाले सभी किसानों को खाद ई-टोकन से मिलेगी। पोर्टल पर सभी तरह के विकल्प मिलेगे। अपनी पात्रतानुसार किसान को विकल्प का चयन करना होगा। पात्रतानुसार ही किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध होगा ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture