रतलाम: अल्प वर्षा के चलते कृषि विभाग के दल ने खरीफ फसलों का किया निरीक्षण, किसानों को दी सलाह
13 सितंबर 2026, रतलाम: रतलाम: अल्प वर्षा के चलते कृषि विभाग के दल ने खरीफ फसलों का किया निरीक्षण, किसानों को दी सलाह – मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों में अल्प वर्षा को देखते हुयें कृषि विभाग दल द्वारा फसलो का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपसंचालक कृषि बीएस अर्गल, भीका वास्के, सी.एल डाबर, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान विभिन्न फसलो का अवलोकन किया गया, जिसमें सोयाबीन की फसल में कहीं-कहीं पर पीला मोजैक तथा एनश्रेक्नोज बिमारी की समस्या दिखाई दी जिसके नियंत्रण के लिए थायोमिथोक्सम + लेम्बड़ा सायहेलोथ्रिन 125 मि.ली. / हेक्टेयर एवं ट्यूबकोनजोल 25.9% EC 625 ML/हेक्टेयर छिड़काव करने की सलाह दी तथा कपास की फसल में रस चूसने वाले कीट का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड़ 17.8% SL का 80 मि.ली. मात्रा का प्रति एकड 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई।
मक्का की फसल में फाल आर्मी वर्म का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिये इमामेक्टिन बेंजोएट 5% को 80 से 100 ग्राम दवा का प्रति एकड 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई तथा वर्तमान समय में वर्षा की कमी को देखते हुए जिन किसानों के पास सिंचाई करने के संसाधन उपलब्ध हैं (जैसे स्प्रिंकलर, ड्रिप, मिनी स्प्रिकंकलर आदि) उपकरणो से फसलों में जीवन रक्षक सिंचाई करने की सलाह दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

