रतलाम : मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
22 अगस्त 2026, रतलाम: रतलाम : मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित – श्री गुंजन तिवारी, सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें ग्रामीण तालाब पट्टा धारक समिति, समूह, तथा व्यक्तिगत हितग्राही को आवंटित तालाब में झींगा पालन, मत्स्य बीज संवर्धन अंतर्गत योजना की गाइड लाईन अनुसार मत्स्य विभाग द्वारा नियमानुसार लागत का 40 प्रतिशत अनुदान के रूप मे डी.बी.टी के माध्यम से प्रदाय किये जाने का प्रावधान हैं।
ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद में 07 हाइजैनिक फिश पार्लर निर्माण हेतु प्रत्येक फिश पार्लर के निर्माण हेतु 5 लाख रुपये विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत/निकाय द्वारा जिस भी मत्स्य विक्रेता को दुकान आवंटित होगी, उसे 50 हजार रुपये हितग्राही अंश के रूप में तथा 1 हजार रुपये प्रतिमाह किराया संबंधित पंचायत/निकाय में जमा करना होगा।
मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत फिश पार्लर, झींगा पालन, मत्स्य बीज संवर्धन हेतु आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला रतलाम में 03 सितंबर 2026 तक जमा कराया जा सकता है। योजना के संबंध मे अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला रतलाम में संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

