Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

संभावित लाभान्वित गांवों में निकलेंगी ‘राम’ जल सेतु कलश यात्राएं

16 दिसंबर 2024, इंदौर: संभावित लाभान्वित गांवों में निकलेंगी ‘राम’ जल सेतु कलश यात्राएं – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया है कि प्रदेश में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से प्रदेश के 13 जिलों के लगभग 2100 गांव लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के अन्तर्गत सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल उपलब्धता तथा इससे इन ग्रामों के आर्थिक तथा सामाजिक विकास का आधार बनने पर केन्द्रित जन जागरण के कार्यक्रम 25 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों की बैठकें आयोजित कर कार्यक्रमों की ग्रामवार रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना का भूमिपूजन प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालयों पर किसान सम्मेलन का आयोजन भी होगा।

श्री सिलावट ने बताया कि जनजागरण के कार्यक्रमों के तहत इस परियोजना से संबंधित लाभान्वित ग्रामों के मुख्य मार्गों पर “राम” जल सेतु कलश यात्रा एवं प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। यात्रा में अधिक से अधिक ग्राम वासियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलश यात्रा में ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, किसानों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा। समापन निश्चित स्थान पर करते हुए संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के महत्व को बताया जाएगा। लाभान्वित ग्रामों में संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केन्द्रित नुक्कड नाटकों, भजन मंडलियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। यह कार्यक्रम ग्राम के चबूतरों, सार्वजनिक स्थलों एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर होंगे। भजन मंडलियों के माध्यम से संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

समस्त लाभान्वित ग्रामों के विद्यालयों में जल पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। सभी विद्यालयों में एक विशेष कक्षा का सत्र संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व पर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।  समस्त संभावित लाभान्वित ग्रामों के महाविद्यालयों में जल पर केन्द्रित युवा संवाद सुनिश्चित करते हुए संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के महत्व को बताया जाएगा। तीन-चार ग्रामों के किसानों के समूहों में कृषि विभाग द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। वाहन रैली, साइकिल रैली आदि का आयोजन भी जन-जागरण के तारतम्य में किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com