Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़: ज्वार की खेती से फसल विविधीकरण को बढ़ावा, ₹30 प्रति किलो की दर से मिला बीज

29 अक्टूबर 2026, राजगढ़: राजगढ़: ज्वार की खेती से फसल विविधीकरण को बढ़ावा, ₹30 प्रति किलो की दर से मिला बीज – मध्यप्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगढ़ जिले के विकासखंड जीरापुर के ग्राम रामगढ़ के कृषक जालू राम के खेत पर ज्वार की फसल की खेती की जा रही है। कृषि विभाग की राष्ट्रीय मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत कृषक को 30 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से ज्वार का बीज वितरित किया गया।

इसी क्रम में क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी बाबूलाल वर्मा ने कृषक के खेत का निरीक्षण कर ज्वार की फसल की स्थिति का जायजा लिया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।

कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को मिलेट्स की खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही कृषि पद्धतियों में विविधता लाने के प्रयासों को भी गति मिल रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें