Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए बीजोपचार जरूरी- कृषि विभाग

09 अक्टूबर 2024, अजमेर: राजस्थान: रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए बीजोपचार जरूरी- कृषि विभाग – रबी सीजन में गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और अन्य फसलों की अच्छी पैदावार के लिए कृषि विभाग ने किसानों को बीजोपचार पर जोर देने की सलाह दी है। कृषि उपनिदेशक (शस्य), श्री मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वस्थ बीज ही बेहतर उत्पादन की नींव हैं, और बीजों को रोगों व कीटों से बचाने के लिए बीजोपचार करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

विभाग के कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि), डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि बीजोपचार सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है, जिससे फसल को बीज और मृदा जनित रोगों से बचाया जा सकता है। बीज को बोने से पहले रासायनिक कवकनाशक और जैविक कीटनाशकों से उपचारित करने की प्रक्रिया अपनाने से बीज की सुरक्षा और फसल उत्पादन दोनों में सुधार होता है।

कृषि विभाग ने किसानों को बीजोपचार करते समय सावधानी बरतने, दस्ताने और मास्क पहनने की भी सलाह दी है ताकि स्वस्थ और सुरक्षित फसल की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com