राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: सीताफल केंद्र पर वैज्ञानिक संवाद संपन्न, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

28 अगस्त 2025, भोपाल: राजस्थान: सीताफल केंद्र पर वैज्ञानिक संवाद संपन्न, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी – राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सीताफल उत्कृष्टता केंद्र पर बुधवार को दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के करीब 30 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़ी नई जानकारियां दी गईं। इसके अलावा जल संरक्षण, जल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विभाग के उप निदेशक और आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ. प्रेमचंद वर्मा ने की। उन्होंने आत्मा योजना की जानकारी दी और किसानों से आग्रह किया कि वे कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन करें।

प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जागा ने किसानों को प्राकृतिक खेती और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. शंकरलाल जाट ने उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जल बचत से जुड़ी योजनाएं जैसे डब्ल्यूएचएस, संरक्षित खेती और माइक्रो इरिगेशन के लाभ उठाने की अपील भी की।

स्वस्थ खेती और पशुपालन पर भी चर्चा

आईपीएम के उप निदेशक डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने ट्राईकोडर्मा के इस्तेमाल पर जोर दिया, जिससे फसलों में रोग कम होते हैं। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों के लक्षण और उनके इलाज के बारे में जानकारी दी। इससे किसानों को अपने पशुओं की देखभाल करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर आत्मा परियोजना के उप निदेशक डॉ. हरीश कुमार टांक, कृषि अधिकारी नवनीना शेखावत, दिनेश झंवर और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement