State News (राज्य कृषि समाचार)

राजस्थान के पोकरण में किसान चौपाल में दी आधुनिक खेती की जानकारी

Share

08 जनवरी 2023,  पोकरण । राजस्थान के पोकरण में किसान चौपाल में दी आधुनिक खेती की जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण द्वारा ग्राम गोमट में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक सुनील शर्मा ने किसान चौपाल में आए हुए किसानों एवं कृषक महिलाओं को कृषि से संबंधित तमाम जानकारियां दी एवं किसान की आमदनी बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को बताया कि खेती किसानी से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए ससमय सलाह हेतु केन्द्र द्वारा व्हाट्सएप समूह एवं किसान सारथी पोर्टल का गठन किया गया है। इसमें 5000 से अधिक किसानों को जोड़ा गया है।  इन्होने कहा कि किसान बताई गई योजनाओं एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी गई नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी अपना कर एवं उपज का प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन जैसे आटे की पैकेजिंग व आटे के बिस्कुट ब्रेड पाव रोटी, दूध से घी मक्खन दही खोवा पनीर एवं केर, सांगरी, गोंदा इत्यादि से अचार जैसे अनेक उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे तो आय में वृद्धि कर सकते है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास ने डेयरी प्रबंधन एवं बकरी एवं भेड़ों के लिए उचित आहार, उत्तम स्वास्थ्य, नस्ल सुधार विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की इस समय पशुओं में खुरपका मुहपका बीमारी की रोकथाम हेतु एफएमडी और बकरियों मे पीपीआर बीमारी का टीका लगवाना एवं आहार मे खनिज लवण एवं नमक को शामिल करना अति आवश्यक है। केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने सवांद के माध्यम से खेती एवं पशुपालन की समस्यों पर परिचर्चा करके उपयुक्त सुझाव प्रेषित किये। इस अवसर पर हिन्दूराम, इस्लाम खां, दारमराम, मोहनी देवी, छगनी देवी, बलियादेवी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलायें  उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *