Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाएगा – कमिश्नर

07 नवंबर 2025, सागर: किसानों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाएगा – कमिश्नर – कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने आज सागर संभाग के विभिन्न जिलों से आए भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कृषकों से कमिश्नर कार्यालय में चर्चा की तथा उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने कमिश्नर को कृषि और पशुपालन में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर कमिश्नर ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

कमिश्नर ने कृषकों से कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह संबंधित जिलों के कलेक्टरों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराएंगे। चर्चा के दौरान सागर संभाग के किसानों ने कमिश्नर को बताया कि राजस्व भूमि में चांदा, मुनारे नहीं लगने से किसान आपस में लड़ रहे हैं। किसानों का कहना था कि सागर संभाग के सभी जिलों में किसानों की भूमि की सीमा तय करने के लिए चांदे, मुनारे पारदर्शिता के साथ लगाए जाएं। किसानों ने सुझाव दिया कि सागर संभाग में गायों के संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य बनाए जाएं। किसानों का कहना था कि गौशालाओं का ठीक से प्रबंधन नहीं होने के कारण गायों का संरक्षण ठीक से नहीं हो रहा है।

इसी प्रकार किसानों ने सुझाव दिया कि सागर संभाग के शाहगढ़ क्षेत्र में लगभग 7 बांध बने हैं, इन बांधों से पानी का वितरण उचित ढंग से कराना सुनिश्चित किया जाए। किसानों का कहना था कि शाहगढ़ क्षेत्र में 7 बांध होने के बावजूद किसानों को समुचित पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने टीकमगढ़ जिले की सभी मंडियों में अनाज की खरीदी करने का सुझाव भी दिया जिस पर कमिश्नर ने किसानों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। बैठक में भारतीय किसान संघ महाकौशल क्षेत्र के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें