Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि समागम का उद्देश्य किसानों को खेती की नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों की जानकारी देना

29 मई 2025, भोपाल: कृषि समागम का उद्देश्य किसानों को खेती की नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों की जानकारी देना – पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर में तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का समापन कार्यक्रम कृषि उपज मंडी के समीप हुआ।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कृषि उद्योग समागम की शुरुआत से लेकर समापन जिस सटीक रणनीति से संपन्न हुआ, इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद देने आया हूं। मेले में विभिन्न जिलों से आये किसानों की यहां मौजूदगी रही। यहां आकर मैंने विभिन्न उत्पादों व आम की किस्मों को देखा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी कृषि समागम कार्यक्रम की सराहना की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों व उद्यमियों को परंपरागत खेती की बजाय जैविक और उन्नत खेती के प्रति जागरूक करना और आधुनिक उपकरणों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से खेती में मार्गदर्शन और तकनीकी परामर्श देना था। अब समय आ गया है कि किसान एक-दूसरे से विचार-विमर्श और मंथन कर खेती की इन तकनीक को समझें, जिससे भू-जल स्तर बना रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्रीमती पटले ने तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम मेले के बारे में बताया। समापन कार्यक्रम में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये है। उन्होंने कहा कि उन्नत खेती की ओर बढ़ने का मुख्यमंत्री का यह निर्णय सराहनीय है। किसानों के कृषि संबंधी नवीन कृषि उपकरणों को एक ही कार्यक्रम में समाहित किया गया है। कृषि आधारित प्रदर्शनी का लाभ किसानों को मिला है। किसानों ने प्रदर्शनी को सराहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com