Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के सीएम ने कहा-किसानों को बिजली के लिए न होना पड़े परेशान

03 मई 2025, भोपाल: राजस्थान के सीएम ने कहा-किसानों को बिजली के लिए न होना पड़े परेशान – राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अफसरों से यह कहा है कि किसानों को बिजली के लिए परेशान न होना पड़े और इसके लिए यह ध्यान रखा जाए कि बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखा जाना चाहिए। दरअसल गर्मी के इस मौसम में बिजली की डिमांड ज्यादा हो जाती है और ऐसे में बिजली या तो चली जाती है या फिर कटौती होती है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि हर घर-हर खेत बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाने एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए सुचारू बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने  ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पीक डिमांड अवधि में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्युत उत्पादन से लेकर प्रसारण एवं वितरण तंत्र का दूरदर्शिता के साथ सुदृढ़ीकरण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 5 हजार मेगावाट का अतिरिक्त आवंटन किया। उन्होंने इस संबंध में जीएसएस से स्थापित किए जाने वाले विकेन्द्रीकृत सोलर ऊर्जा संयंत्र के कामों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बैटरी स्टोरेज सिस्टम को भी लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com