Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में चना खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

08 अप्रैल 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में चना खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण – रबी वर्ष 2024-25 में  प्राइस  सपोर्ट स्कीम अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी हेतु तीन केंद्र स्थापित किये गए  हैं । कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशों के परिपालन में  गत दिनों अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने खरीदी केंद्र रेणुका मंडी एवं बहादरपुर रोड स्थित सेन्ट्रल वेयरहाउस केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, छाया स्थल, तोलकाटा, एफ.ए.क्यू. स्तर की उपज, किसानों की उपज का सेम्पल तथा संधारित पंजी की जांच की। वहीं रेंडम क्रम में 3 बोरों का  तौल  भी किया। जिसका वजन सही पाया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि खरीदी गई उपज का रिकार्ड व्यवस्थित रखें एवं पोर्टल पर किसानों की उपज की एंट्री तत्काल की जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं हो, ताकि किसानों को समय पर भुगतान हो सकें।

खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया  कि  पोर्टल पर पंजीकृत 1377 किसानों में से कुल 156 किसानों ने स्लॉट बुक किया है। जिसमें से 51 किसानों ने समर्थन मूल्य 5650/-रूपए प्रति क्विंटल की दर से 1170 क्विंटल चना उपज का विक्रय किया है। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री एम.एस. देवके, विपणन संघ के नोडल अधिकारी श्री संदीप इंगले तथा कृषि विकास अधिकारी श्री भूपेन्द्रसिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com