Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुफ्त राशन योजना के विस्तार का किया स्वागत

cm chouhan

29 सितम्बर 2022, भोपाल । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुफ्त राशन योजना के विस्तार का किया स्वागत  – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा अगले तीन माह के लिए मुफ्त राशन योजना का विस्तार करने के निर्णय को उपयोगी बताते हुए इसका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के विकास और समृद्धि के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुफ्त राशन योजना के विस्तार से गरीबों की जिंदगी में खुशहाली आएगी। मध्यप्रदेश में लगभग 5 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के बारे में अधिक जागरूकता लाने राज्य सरकार ने व्यापक अभियान चलाया है, जिससे कोई पात्र व्यक्ति छूट न जाए।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक बढ़ाई गई है। योजना की अवधि 30 सितम्बर को समाप्त हो रही थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 80 करोड़ गरीबों को अनाज हर महीने दिया जाता है। यह योजना अप्रैल 2020 में लागू की गई थी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली