Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: केशवना में किसान चौपाल, बाजरा उत्पादों और जैविक खेती पर चर्चा

10 अक्टूबर 2024, जालोर: राजस्थान: केशवना में किसान चौपाल, बाजरा उत्पादों और जैविक खेती पर चर्चा – कृषि विज्ञान केंद्र केशवना द्वारा ग्राम पंचायत केशवना में बुधवार को एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने चर्चा कर समाधान सुझाए।

प्रसार शिक्षा विशेषज्ञ सुमन शर्मा ने किसानों को जालोर जिले की मुख्य फसल बाजरा के मूल्य संवर्धन पर जानकारी दी और बाजरा से बनने वाले उत्पादों के बारे में बताया। उन्होंने महिला किसानों को बाजरा से बिस्किट बनाकर अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तकनीकी सहायक नाहर सिंह देवड़ा ने पोषक तत्व प्रबंधन और जैविक खेती पर विस्तृत जानकारी देते हुए वर्मी कम्पोस्ट बनाने के फायदे समझाए। चौपाल में किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया, जिसमें कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के विद्यार्थियों का योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com