Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: बकरी पालन से आय बढ़ाने की पहल, किसानों को मिले मारवाड़ी नस्ल के बकरे

29 नवंबर 2024, जालोर: राजस्थान: बकरी पालन से आय बढ़ाने की पहल, किसानों को मिले मारवाड़ी नस्ल के बकरे – अनुसूचित जनजाति परिवारों की आय बढ़ाने और आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, केशवना ने 25 से 28 नवंबर तक वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 25 किसानों ने भाग लिया।

नस्ल सुधार के लिए मारवाड़ी बकरे वितरित

प्रशिक्षण के समापन पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10 किसानों को नस्ल सुधार के लिए मारवाड़ी नस्ल के बकरे वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बकरी पालन से बेहतर मुनाफा दिलाना है।

कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ. पवन कुमार पारीक ने बकरी पालन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. आशु सिंह गोदारा ने बकरियों में होने वाली बीमारियों, टीकाकरण और उनके रखरखाव के वैज्ञानिक तरीकों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों ने मौसम, पशुधन और फसल प्रबंधन के विषयों पर भी चर्चा की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com