Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को दे रही सब्सिडी

30 मई 2025, भोपाल: राजस्थान सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को दे रही सब्सिडी – राजस्थान की सरकार ने अपने राज्य के दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए सब्सिडी देने का ऐलान किया है। ये सब्सिडी दूध पर पांच रुपए  प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगी। गौरतलब है कि सरकार की मंशा है कि पशु पालन को लाभ का धंधा बनाया जाए ताकि किसानों की आया में बढ़ोतरी हो सके। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सरकार मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना का संचालन कर रही हे।

88.43 करोड़ रुपए अनुदान राशि का भुगतान 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य के दुग्ध उत्पादकों को 88.43 करोड़ रुपए अनुदान राशि का भुगतान किया है। किसानों को यह राशि सरकार द्वारा चलाई जा रही “मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना” के तहत दी गई है। राज्य सरकार की ओर से सहकारी समितियों से जुड़ी डेयरियों पर दूध देने वाले किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है। 

राज्य के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि प्रदेश के करीब साढ़े चार लाख पशुपालक किसानों के बैंक खाते में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार राजस्थान के प्रत्येक पशुपालक की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, पशुपालन क्षेत्र को विकसित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने हेतु पूर्णतया प्रतिबद्ध है। उन्होंने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बजट घोषणा 2024-25 में मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के लिए घोषित की गई 500 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कर दिया गया है। अब बजट घोषणा 2025-26 के लिए घोषित अनुदान राशि में से जनवरी, फरवरी, मार्च व अप्रैल-2025 माह की बकाया अनुदान राशि 200 करोड़ रुपए की डिमांड के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जो कि जल्द ही लाभार्थी पशुपालक किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से जारी कर दिया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com