Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के लिए करानी होगी बैंक सूचना अपडेट  

19 सितम्बर 2025, भोपाल: राजस्थान: किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के लिए करानी होगी बैंक सूचना अपडेट – राजस्थान के अजमेर जिला की अतिरिक्त जिला कलक्टर  वन्दना खोरवाल ने बताया कि खरीफ फसल वर्ष 2024 में हुई अतिवृष्टि की वजह से फसल खराब होने वाले किसानों को अब मुआवजा दिया जाना शुरू कर दिया गया है। इस मुआवजे का भुगतान जिला कलक्टर कार्यालय के जरिए सीधे प्रभावित किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है।

लेकिन, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का अन्य बैंक में विलय हो चुका है। इसलिए, इस बैंक के खाताधारक किसानों को मुआवजा मिलने में दिक्कत आ रही है। मुआवजा पाने के लिए ऐसे किसानों को अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट करानी होगी।

इस काम के लिए जिला कलक्टर कार्यालय ने सभी प्रभावित किसानों का डाटा पटवारियों को ऑनलाइन डीएमआईएस पोर्टल पर भेजा है। पटवारी बैंक खाते की जानकारी में जरूरी बदलाव करवाकर, उसे फिर से डीएमआईएस पोर्टल पर तुरंत भेजेंगे। तहसीलदारों को भी इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

फसल खराबे से प्रभावित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के खाताधारक किसानों को अपने नए बैंक खाते की पासबुक या कैंसिल चेक अपने क्षेत्र के पटवारी के पास जमा करवाना बहुत जरूरी है। तभी जिला कलक्टर कार्यालय से मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture