Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान कृषि विभाग की टीम ने की उर्वरक फैक्ट्रियों की जांच, अवैध माइनिंग और गुणवत्ता पर जताई चिंता

28 जुलाई 2025, भोपाल: राजस्थान कृषि विभाग की टीम ने की उर्वरक फैक्ट्रियों की जांच, अवैध माइनिंग और गुणवत्ता पर जताई चिंता – राजस्थान शासन सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) राजन विशाल ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, हमीरगढ़ स्थित ओसवाल फासकेम इंडिया लिमिटेड (सिंगल सुपर फॉस्फेट) फैक्ट्री, और पालड़ी स्थित प्रस्तावित कृषि उपज मंडी स्थल का निरीक्षण किया।

 विशाल ने समृद्धि केंद्र पर यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने पॉस मशीन से स्टॉक का मिलान कर त्वरित सत्यापन किया। साथ ही, उर्वरकों की टैगिंग प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त की।

अवैध माइनिंग पर लिया संज्ञान

पालड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित कृषि उपज मंडी स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध खनन (माइनिंग) पर चिंता जताई। उन्होंने मंडी कर्मचारियों से चर्चा कर इस पर तुरंत जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उर्वरक फैक्ट्री का निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच

हमीरगढ़ में स्थित ओसवाल फासकेम इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में उन्होंने उर्वरकों की उत्पादन प्रक्रिया, प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही, फैक्ट्री में मौजूद उर्वरकों के स्टॉक का भी निरीक्षण किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

श्री राजन विशाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उर्वरक बनाने वाली कंपनियों और विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का समय-समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टैगिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी करने या मानकों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com