रायपुर: PM फसल बीमा योजना बनी किसानों का सुरक्षा कवच, 60 हजार किसानों को 21.70 करोड़ रुपये की राहत
10 जून 2026, रायपुर: रायपुर: PM फसल बीमा योजना बनी किसानों का सुरक्षा कवच, 60 हजार किसानों को 21.70 करोड़ रुपये की राहत – खेती प्रकृति पर निर्भर है और मौसम की एक मार किसानों की सालभर की मेहनत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हजारों किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है। खरीफ 2025 सीजन में फसलों को हुए नुकसान के बाद जिले के किसानों के लिए 21.70 करोड़ रुपये की दावा राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 16.15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में पहुंच भी चुकी है।
कृषि विभाग के अनुसार, खरीफ 2025 में धान, सोयाबीन, अरहर और कोदो-कुटकी फसलों का बीमा कराया गया था। योजना के तहत जिले के लगभग 60 हजार किसानों की 74 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई। किसानों ने करीब 7.75 करोड़ रुपये का प्रीमियम अंशदान जमा किया था।
फसल आकलन के बाद असामयिक वर्षा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक कारणों से हुए नुकसान के आधार पर दावा राशि निर्धारित की गई। इसमें फसल कटाई प्रयोग, स्थानीयकृत आपदा तथा कटाई उपरांत क्षति के प्रकरण भी शामिल हैं। कृषि विभाग का कहना है कि दावा राशि सीधे किसानों के आधार-सीडेड बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। शेष पात्र किसानों को भी जल्द भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

