Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त

20 नवंबर 2026, रायपुर: रायपुर : मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त – धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश से अवैध रूप से परिवहन कर लाया जा रहा 75 बोरी धान वाहन सहित जब्त किया है। टीम ने धान के परिवहन से संबंधित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की।

धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम द्वारा अवैध परिवहन और भंडारण पर नजर रखी जा रही है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर समर्थन मूल्य पर खपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं खपाने के विरुद्ध जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसानों के हित में बनी रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें