Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कम लागत में लाखों की कमाई! किसान ने अपनाई लाल अंबाड़ी की खेती, 15 हजार खर्च कर एक एकड़ से कमा सकते हैं 2 लाख तक

20 नवंबर 2026, भोपाल: कम लागत में लाखों की कमाई! किसान ने अपनाई लाल अंबाड़ी की खेती, 15 हजार खर्च कर एक एकड़ से कमा सकते हैं 2 लाख तक – किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है। इसी दिशा में जबलपुर जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम मादा के प्रगतिशील किसान कैलाश यादव ने पारंपरिक फसलों के साथ औषधीय गुणों से भरपूर रोजेल (लाल अंबाड़ी) की खेती शुरू की है। आत्मा परियोजना के मार्गदर्शन में उन्होंने यह नई पहल की है, जो दूसरे किसानों के लिए भी खेती का एक बेहतर विकल्प बन सकती है।

परियोजना संचालक आत्मा डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने बुधवार को ग्राम मादा पहुंचकर किसान कैलाश यादव के खेत में लगी रोजेल की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रोजेल का पूरा पौधा उपयोगी और बिकाऊ होता है। इसकी लाल पंखुड़ियों की बाजार में विशेष मांग है। इनका इस्तेमाल हर्बल चाय, जैम और शरबत बनाने में किया जाता है।

पांच महीने में तैयार हो जाती है फसल

डॉ. इंदिरा त्रिपाठी के अनुसार रोजेल की बुआई जून-जुलाई में की जाती है और करीब पांच महीने में फसल तैयार हो जाती है। इसकी खेती पर एक एकड़ में लगभग 15 हजार रुपये की लागत आती है। इससे चार से छह क्विंटल सूखी पंखुड़ियां और तीन से चार क्विंटल बीज प्राप्त हो सकता है। बाजार में रोजेल की सूखी पंखुड़ियों का भाव 15 हजार से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिलता है। ऐसे में किसानों को एक एकड़ से करीब एक से दो लाख रुपये तक का मुनाफा मिलने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कम पानी में तैयार होती है फसल, जानवर भी नहीं खाते

किसान कैलाश यादव ने बताया कि रोजेल की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम पानी में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए रासायनिक खाद और कीटनाशकों की भी आवश्यकता नहीं होती। जानवर भी इस फसल को नहीं खाते हैं, जिससे फसल को नुकसान का खतरा कम रहता है। किसान इसे खेत की मेड़ पर लगाकर प्राकृतिक बाड़ के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य किसानों को भी खेती के लिए करेंगे प्रेरित

रोजेल की खेती की संभावनाओं को देखते हुए परियोजना संचालक आत्मा डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने मैदानी अमले को किसान चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को रोजेल की खेती का प्रदर्शन दिखाने और फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। इससे किसान पारंपरिक फसलों के साथ कम लागत वाली वैकल्पिक फसलों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture