Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: भटेरा में किसानों को सरसों वैल्यू चेन बीज वितरित, कृषि मैपर लाइट ऐप पर किया पंजीयन

20 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट: भटेरा में किसानों को सरसों वैल्यू चेन बीज वितरित, कृषि मैपर लाइट ऐप पर किया पंजीयन – किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने तथा कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 18 नवंबर को बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत भटेरा में किसानों को सरसों वैल्यू चेन के तहत बीज वितरण किया गया। इस दौरान किसानों का कृषि मैपर लाइट ऐप पर पंजीयन करने के साथ ही साइल हेल्थ कार्ड के लिए भी पंजीयन किया गया। 

उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने बताया कि ग्राम भटेरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान यशवंत लिल्हारे, जनपद सदस्य महेश मोहारे एवं श्रीमती सुनीता महेश लिल्हारे की उपस्थिति में किसानों को सरसों वैल्यू चेन के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि मैपर लाइट ऐप के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा उनका पंजीयन किया गया।

साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता एवं उर्वरता की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से साइल हेल्थ कार्ड के लिए भी किसानों का पंजीयन कराया गया।इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं योजनाओं से जोड़कर सरसों उत्पादन को बढ़ावा देना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना तथा मिट्टी की सेहत के अनुरूप संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें