राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 9 संभागों में वर्षा दर्ज़ की गई

28 दिसंबर 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 9 संभागों में वर्षा दर्ज़ की गई – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24  घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश  के रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ  स्थानों पर; नर्मदापुरम , उज्जैन संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा केआंकड़ें ( मि मी में )– गरोठ 63.0, सतवास 61.0, नर्मदा पुरम 53.4, उदयपुरा 50.0,  नसरुल्लागंज 50.0, बाड़ी 49.0, बड़नगर 49.0, शमशाबाद 46.0, खंडवा 42.0, बागली 41.0,  नरसिंहगढ़ 41.0, नटेरन 38.0, सुवासरा 36.0, गंज बासौदा 35.6,  खिरकिया  35.4, कयामपुर 35.0, बरेली 34.0, गौहरगंज 34.0, सागर 33.2, देपालपुर 32.8, अजयगढ़ 32.6, खजुराहो-एयर पोर्ट  32.0, बीना 32.0, खुरई31.2, जबेरा 30.0, गौतमपुरा 29.6, सिवनी  मालवा 29.0, तराना 29.0, टिमरनी  28.4,  आष्टा  28.0,  श्योपुर 28.0, हरदा 27.9, बहोरीबंद 27.0, इछावर 27.0,  पांढुर्ना  25.6, बेगमगंज 25.6, जबलपुर 25.0,पंधाना 25.0, शाजापुर 25.0, करेरा 25.0, रहटगाँव 24.2, बिजावर 24.0,  तेन्दु खेड़ा- नरसिंहपुर 24.0,  गुन्नौर  24.0, बदरवास 24.0, पठारी 24.0, सि लवानी 23.8, भानपुरा 23.0, लटेरी 22.5, भिंड  22.0,  बैरसिया 22.0,  दतिया  22.0, कु रवाई 21.6, निवाली 21.0,  पथरिया  21.0, पाटन 21.0, गोगावां 21.0, चांद 20.4, गुना 20.4, देवरी-रायसेन 20.1, खातेगांव 20.0, सनावद 20.0, सिमरिया  20.0, मालथौन 20.0, कराहल20.0, केसली 19.4, रहली 19.3, जैसीनगर 19.2, गंधवानी 19.0, शामगढ़ 18.6,  डोलरिया  18.4, रामनगर 18.3, नौगांव 18.0, तिरला  18.0, राघौगढ़ 18.0, खालवा 18.0, शेगांव 18.0, अमानगंज 18.0, सुल्तान पुर 18.0, गढ़ाकोटा 17.4, वरला 17.2,  सेंधवा  17.0, दमोह 17.0, कोलारस 17.0, राजनगर 16.6,  पन्ना  16.2, बक्स्वाहा  16.0, बटिया गढ़ 16.0, भीकनगांव 16.0,   ग्यारसपुर 16.0, बांदा 15.3, नागौद15.2,  सोंडवा  15.0, सांवेर 15.0, बुधनी 15.0, सिरोंज  15.0, निसरपुर14.3, इटारसी 14.3, राजपुर 14.0, पटेरा 14.0, बड़वाह 14.0, बड़ौदा 14.0, पोहरी 14.0, मझौली 13.8, कोलार 12.6, बिछुआ 12.6,रायपुरा 12.3, स्लीमानाबाद 12.0, अलीपुर 12.0, रहटगढ़ 12.0, जावर 12.0, शिवपुरी 12.0, अरेरा हिल्स 11.5, रायसेन 11.4,  हटा  11.2, ओरछा 11.0, नरवर 11.0, छतरपुर 10.6, धार 10.4, लहार 10.2, भितरवार 10.2, ईसागढ़ 10.0, लवकुश नगर 10.0,  कन्नौद  10.0, सोनकच्छ  10.0, बमोरी 10.0, शाहपुरा-जबलपुर 10.0, बि लहरी 10.0,  उमरियापान 10.0, वि जयराघवगढ़ 10.0, ढीमरखेड़ा 10.0, झिरन्या  10.0,भावगढ़ 10.0, मनासा 10.0  और पवई 10.0  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  बड़वानी , रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, खरगोन, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड , शिवपुरी, विदिशा ,रायसेन, सागर, पांढुर्ना , छतरपुर और  टीकमगढ़ जिलों में ओलावृष्टि  दर्ज़ की गई।

मौसम की स्थिति –  पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी पाकिस्तान  एवं निकटवर्ती जम्मू – कश्मीर के ऊपर  मध्य चक्रवातीय   परिसंचरण के रूप में अवस्थित है। इससे संबद्ध ट्रफ  उच्च   क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं के बीच विस्तृत है।  उत्तरी  कोंकण ,  पूर्व  गुजरात,  मध्य  राजस्थान से होते  हुए  पंजाब तक एक अन्य ट्रफ विस्तृत है।  दक्षिणी   हरियाणा  एवं निकटवर्ती  क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण  सक्रिय है।  उत्तर  भारत के ऊपर 203 कि मी  प्रति घंटा की  गति से  उपोष्ण जेट स्ट्रीम  हवाएँ बह रही है। 3 जनवरी को अगले नवीन पश्चिमी  विक्षोभ द्वारा  पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की  संभावना है।

पूर्वानुमान – अगले 24  घंटों में भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, आगर, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां जिलों में कहीं – कहीं  विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, हरदा, देवास, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर,  पन्ना , दमोह, सागर,छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर और बैतूल,सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी ,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और  पांढुर्ना  जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं 40 -50  किमी /घंटा  की रफ्तार से , विदिशा , रायसेन नर्मदापुरम, देवास जिलों में 30 -40  किमी /घंटा  की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है , जबकि भोपाल, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम जिलों में 30 -40  किमी /घंटा  की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और  वज्रपात  / झंझावात का यलो अलर्ट जारी किया है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements