State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश के कई जिलों में वर्षा दर्ज़

Share

31 जनवरी 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश के कई जिलों में वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चम्बल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर,ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर , भोपाल, जबलपुर,रीवा, शहडोल, सागर,और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। गत 24  घंटों में  राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –                        

पश्चिमी मध्य प्रदेश -मुरैना  (जौरा – 16, सबलगढ़ – 14, कैलारस – 12, सिटी – 7, अम्बाह – 5, पोरसा – 3),शिवपुरी (पोहरी – 11, बैराड़ – 2),मंदसौर (मल्हारगढ़ – 10, सिटी – 9.6, भावगढ़ – 7, संजीत – 5, भानपुरा – 3, गरोठ – 1.6),श्योपुर कलां (बड़ौदा – 9, कराहल – 7, विजयपुर – 6, वीरपुर – 3, सिटी – 0.2),भिण्ड (म्हगांव – 6, मिहौना – 3.5, अटेर – 3, लहार – 3, गोहद – 2.3, सिटी – 2, रौन – 2, मौ – 2, गोरमी – 2),ग्वालियर (डबरा – 4, घाटीगांव – 4, सिटी – 1.9),दतिया (सेवढ़ा – 3, इंदरगढ़ – 3),राजगढ़ (नरसिंहगढ़ – 1),विदिशा (कुरवाई एनआर  – 1),खण्डवा (सिटी – ट्रेस ) की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश-दमोह (जबेरा – 10) सिवनी (घनसौर – 9),सतना (रघुराजनगर – 6.8, उचेहरा – 3, सोहावल – 1, अमरपाटन – 1),डिंडोरी (शहपुरा – 6),कटनी (पिपरौंध केवीके  – 5.5, सिटी – 5.2, बाकल – 4, रीठी – 3.6, बड़वारा – 3.2, विजयराघवगढ़ – 2, बहोरीबंद – 1.8, सिंगोड़ी – 1.3, बिलहरी – 1),रीवा (सेमरिया – 5),जबलपुर (सिहोरा – 4.8, मझौली – 3.2, कुंडम – 1.6),मंडला (नारायणगंज – 2.1, बीजाडांडी – 0.4),छिंदवाड़ा (एग्रो ओब्स  – 2, अमरवाड़ा – 2, सिटी – 1.4, मोहखेड़ – 0.4),नरसिंहपुर (सिटी -ट्रेस ) की गई।

मौसम केंद्र ने 1  फरवरी की प्रातः तक ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन , देवास,,मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *