State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में वर्षा संभावित

Share

29 सितम्बर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में वर्षा संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में  मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम , रीवा, जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। सागर संभाग के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  1 जून से आज 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 0.4 %  कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में जहाँ औसत से 5 % कम वर्षा हुई है , वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 3 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – बालाघाट-एडब्ल्यूएस 30.2 और  गोपदबनास ( सीधी ) में 23.2  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश – सरदारपुर  ( धार ) 46.3 ,रामा ( झाबुआ ) 41.3 ,भाभरा ( अलीराजपुर ) 37.0 ,कट्ठीवाड़ा ( अलीराजपुर )  32.0 ,बदनावर ( धार ) 25.0 और थांदला ( झाबुआ ) में 22.6  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने  मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में वर्षा की संभावना जताई है। मिली जानकारी अनुसार बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, सीधी, सिंगरौली, रीवा, अनूपपुर, शहडोल , डिंडोरी, मंडला और बालाघाट ज़िलों में कुछ स्थानों पर,  रायसेन , नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, सतना , उमरिया, कटनी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना ,दमोह और  सागर ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इसके अलावा राज्य के कई ज़िलों में गरज चमक के साथ कहीं -कहीं  वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है। आज 28  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements