Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

5 संभागों एवं कुछ ज़िलों में वर्षा संभावित

29 अगस्त 2023, इंदौर: 5 संभागों एवं कुछ ज़िलों में वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के चंबल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, रीवा, जबलपुर,एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से आज 29 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 13 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 10 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 16 % कम वर्षा हुई है।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान किया है ,उसके अनुसार नर्मदापुरम,रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभागों के ज़िलों में तथा रायसेन, सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर , अशोकनगर , दतिया और भिंड ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर , उमरिया, छिंदवाड़ा , मंडला , बालाघाट और पन्ना ज़िलों में  कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। आज 29 अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19 % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile