Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर जिले के किसानों के लिये उर्वरको की रैक आईं

22 नवम्बर 2022, शाजापुर: शाजापुर जिले के किसानों के लिये उर्वरको की रैक आईं – किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव ने बताया कि जिले में रबी की बुआई के लिए किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जायेगी। मात्र पांच दिवस में शाजापुर रेल्वे स्टेशन पर अलग-अलग कम्पनियों की उर्वरको की चार रेक प्राप्त हो चुकी है। प्रति रेक में औसत 3200 मे.टन, उर्वरक की आपूर्ति हुई है। किसानों को पर्याप्त उर्वरक मिले इसके लिये कृषि विभाग ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओ, एम.पी. एग्रो. जिले की समस्त मार्केटिंग सोसायटी तथा विपणन केन्द्रो पर नगद वितरण के साथ-साथ प्रत्येक विपणन केन्द्रो पर निजी उर्वरक विक्रेता द्वारा उर्वरक पर्ची देकर वितरण करने की व्यवस्था भी की है। जिले में उर्वरको की सतत उपलब्धता बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा संचालक ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास म०प्र०भोपाल को पत्र लिखकर उर्वरको की और रेक मांगी गई है। साथ ही निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियो की संयुक्त ड्यूटी भी लगाई गई है।

जिले में उर्वरको की कमी नहीं आने दी जायेगी – उप संचालक श्री यादव ने बताया कि जिले में उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण है तथा निजी एवं सहकारी केन्द्रो पर उर्वरक वितरण का कार्य चल रहा है तथा जिले में उर्वरको की कमी नहीं आने दी जायेगी। किसान भाई धैर्य रखे उर्वरको की आवश्यकतानुसार खरीदी करें तथा खरीदी करते समय बिल अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 92 प्रतिशत बोनी हो चुकी है और विगत 05 दिवस में कमको कम्पनी के डी.ए.पी. 3352.40 मे.टन., इफको कम्पनी के एन.पी.के. एवं डी.ए.पी. के 3216 मे.टन एवं यूरिया 3132 मे.टन तथा आज ही कृभको कम्पनी के यूरिया उर्वरक 3001.50 मे.टन. की रेक प्राप्त हो चुकी है, जिसका भण्डारण जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के साथ-साथ अन्य शासकीय संस्थाओ एवं निजी विक्रेताओं के यहां भेजा जा रहा है।

कृभको की यूरिया रेक से विगत दिनों 22 प्रायवेट रिटेलर को यूरिया आवंटित –  शाजापुर जिले को कृभको की यूरिया रेक से विगत दिनों 22 प्रायवेट रिटेलर को यूरिया आवंटित किया गया है। किसान भाई इन विक्रेताओ से नगद यूरिया क्रय कर सकते है। प्रायवेट रिटेलर में अपना कृषि सेवा केन्द्र शाजापुर, पायल फर्टिलाइजर शाजापुर, मॉ उमिया ट्रेडर्स शाजापुर, सुन्दर फर्टिलाइजर शाजापुर, अग्रवाल ट्रेडर्स शाजापुर, स्वास्तिक ट्रेडर्स शाजापुर, श्री नाथ ट्रेडर्स शाजापुर, बादशा ट्रेडर्स बेरछा, भारत बीज भण्डार बेरछा, देवड़ा एग्रो मक्सी, बधिया कृषि सेवा केन्द्र पनवाड़ी, जय जगन्नाथ कृषि सेवा केन्द्र सुन्दरसी, मीना श्री ट्रेडर्स मो.बड़ोदिया, पवन ट्रेडर्स बोलाई, मॉ उमिया कृषि सेवा केन्द्र दुपाड़ा, महाकाल कृषि सेवा केन्द्र दुपाड़ा, राठौर ट्रेडर्स दुपाड़ा, अग्रवाल खाद बीज अकोदिया, यादव कृषि सेवा केन्द्र अकोदिया, योगदीप ट्रेडर्स शुजालपुर तथा आकाश एग्री कालापीपल को भी यूरिया आवंटित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )