Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की बर्बाद हुई फसल का कलेक्टर ने लिया जायजा

06 मार्च 2024, दतिया: किसानों की बर्बाद हुई फसल का कलेक्टर ने लिया जायजा – जिले में पिछले कई दिनों से मौसम बेहद खराब बना हुआ है।  बारिश, और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।  मौसम की इस मार से हर किसान टूटा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कलेक्टर श्री संदीप माकिन खुद  राजस्व टीम के साथ खेतों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर किसानों से बात की और राजस्व टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री माकिन ने खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिये किसानों और सर्वे दल के साथ गांवों में खेतों पर पहुंचे। श्री माकिन ने ग्राम पंचायत हतलव, गणेशखेड़ा का भ्रमण कर असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का जायजा लिया।इस दौरान कलेक्टर ने  किसानों से चर्चा भी की और आश्वस्त किया कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कर आंकलन किया जाएगा।  प्रशासन के नियमानुसार किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।  कलेक्टर ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित कर फसल नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न क्षेत्र ग्राम नुनवाहा, कटीली, बनवास, नौनेर, गणेशखेड़ा ,हतलव, खैरी, मकौनी, राजापुर ,खटोला, लरायटा विकासखंड के तहत आने वाले गांव में खेतों में खड़ी फसल ओलावृष्टि और पानी से पूरी तरह से तबाह हो गई. क्षेत्र में बड़े साइज के ओले गिरने से  गेहूं  चना और दलहन फसलों को सबसे ज्यादा क्षति हुई है। हालांकि अभी नुकसान का अनुमान लगाना संभव नहीं हो पा रहा है।

ईमानदारी से करें सर्वे कार्य- जिला कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले के सर्वे में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सर्वे पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ होगी और प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिलेगी. इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान का खेत सर्वे से न छूटे. कलेक्टर ने ऐसे व्यक्तियों की जानकारी भी संकलित करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विकासखंड में राजस्व टीम खेतों में पहुंचकर मौसम के इस मार से हुए नुकसान  की  सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)